Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालातों में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

रूद्रपुर । किच्छा क्षेत्र के दरऊ निवासी एक 12वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरऊ किच्छा निवासी 17 वर्षीय आरती पुत्री राम स्वरूप घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने पंखे में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी सबसे पहले पड़ोसियों को मिली। पड़ोसियों ने युवती को फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में जंगल गयी मां भी घर पहुंची। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतका 12वीं की छात्रा थी। पांच भाई बहनों में आरती दूसरे नम्बर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *