Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जौलीग्रांट से केदारनाथ के लिए शुरू हुई हेली सेवा

देहरादून । जौलीग्रांट हेलीपैड से पहली बार दो धामों के लिए किसी कंपनी की हेली सेवा शुरू हुई है। मंगलवार सुबह 7ः40 बजे रुद्राक्ष कंपनी के हेलीकॉप्टर ने 11 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी। यात्री सुबह छह बजे ही हेलीपैड पहुंच गए थे लेकिन, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया था। मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इस हेली सेवा के शुरू होने से तीर्थ यात्रियों को लम्बी पैदल यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इस सेवा से कम समय में केदारनाथ की यात्रा संभव हो पायेगी। रूद्राक्ष एविएशन के निदेशक श्रेया छाबरी ने बताया कि जौलीग्रांट में युकाडा के हेलीपैड से पहली बार रुद्राक्ष एविएशन के 18 सीटर एमआई डबल इंजन हेलीकॉप्टर की दो धामों के लिए सेवा शुरू हुई है। पिछले साल कंपनी के हेलीकॉप्टर ने हरिद्वार प्राइवेट हेलीपैड से उड़ान भरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *