Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नैनीताल । हल्द्वानी से भवाली की ओर जा रही कार आमडाली भीमताल के पास पहुंची तो अचानक कार में आग लग गई। कार में 4 लोग सवार थे। उन्होंने बमुश्किल अपनी जान बचायी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची भीमताल पुलिस एवं फायर यूनिट ने पानी डाल कर आग को बुझाया। कार में सवार दो पुरुष 2 महिला आग लगते ही कार से बाहर निकल गए थे। जानकारी के मुताबिक शेव्रले क्रूज कार संख्या डीएल 3सीबीवी-0759 हल्द्वानी से भवाली की तरफ जा रही थी। जिसमें अचानक चलते चलते आग लग गई। कार में 4 दो पुरूष और दो महिलाएं सवार थी। आग लगते ही सभी सकुशल बाहर निकल गये। कार के अगले हिस्से पर लगी आग को थाना भीमताल एवं पुलिस फायर यूनिट द्वारा पानी डाल कर काबू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *