Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

काशीपुर। घड़ियाल बस अîóे के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक की रत्तफ़ रंजित की लाश पाई गई है। प्रथम दृष्टया पुलिस का अनुमान है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई होगी। ऽबर लिऽे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक गत शाम पुलिस को सूचना मिली कि बस अîóे के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक की लाश पड़ी है।  सूचना मिलने पर टांडा उज्जैन चौकी इंचार्ज सुनील कुमार बिष्ट  मौके पर पहुंचे  और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। मृतक काले रंग की कमीज तथा भूरी पेंट पहने है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। श्री विष्ट ने बताया कि मुरादाबाद रामनगर रेलवे ट्रैक पर चलने वाली किसी ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई होगी उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम हाउस भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *