Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लघु व्यापारियों ने विधायक से की वेंडिंग जोन की मांग

रूद्रपुर। लघु व्यापार एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में अनेक लघु व्यापारियों ने विधायक शिव अरोरा से उनका कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमे नगर में पूर्व में चिन्हित वेंडिंग जोन में लघु व्यापारियों को स्थान आवंटित करने की मांग की गई। अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा पूर्व में नगर के अनेक स्थानों पर जगह चिन्हित कर वेंडिंग जोन के बोर्ड लगाए गए थे। परंतु उसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि चयनित वेंडिंग जोन स्थल पर निगम में पंजीकृत लघु व्यापारियों को जगह उपलब्ध कराई जाए। विधायक अरोरा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वह इस संदर्भ में मेयर व एमएनए से वार्ता करेंगे। इस दौरान सुभाष रस्तोगी, राजाराम रस्तोगी, रामगोपाल, गुरजीत कौर, वासुदेव, हरीश, आकाश, प्रहलाद, नरेश, परमानंद, कन्हैया, प्रकाश, रमेश, राजेश, यासीन, अवधेश, सुजीत , दिनेश, तुलाराम, गौतम, सत्यप्रकाश,अरविंद, उत्तम, पवन, राजू, अर्जुन, संजय आदि लघु व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *