Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आरपीएफ ने दो लाख रूपये के स्वर्ण आभूषणों से भरा बैग यात्री को लौटाया

काशीपुर। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने एक बार फिर से ईमानदारी की नजीर पेश करते हुए स्कॉट के दौरान ट्रेन में मिले लावारिस बैग को यात्री के सुपुर्द किया। बैग में सोने के लाखों रुपए की ज्वेलरी के अलावा नगदी व कपड़े थे। जानकारी के मुताबिक गाडी सं0-22976 रामनगर से बान्द्रा एक्सप्रैस में स्कोर्ट पार्टी को एक अदद बैग लावारिस हालत में मिला, जिसे दौराने ट्रेन अटैण्ड स्कोर्ट पार्टी द्वारा काशीपुर में ऑन डयूटी बीट स्टाफ कांस्टेबल नवीन चन्द्र भटट को सुपुर्द किया गया। बैग को चेक किया तो उसे पहनने के इस्तेमाली कपडे, दो जोडी अंगूठी सोने की, एक मंगल सूत्र सोने का, एक जोडी कान की झूमकी सोने की, दो जोडी कान के कुन्डल सोने के, एक जोडी पायल चांदी की तथा नकद रु 500 मिला। बताया गया कि थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति सूरज पाल सिंह पुत्र नेत्र पाल सिंह निवासी तेलीपुरा रोड राजा प्लस कॉलोनी थाना कोतवाली रामनगर जिला नैनीताल पोस्ट पर आये और बैग के बारे में पूछताछ किया जिन्हे बैग दिखाया गया तथा सामान चेक कराया गया तो सामान बिल्कुल सही पाया। जिन्होनें बताया कि वह अपने बेटे की बहु के साथ मुरादाबाद से पैसेन्जर गाडी से रामनगर पहुचे। तेज बारिस के कारण दो नम्बर प्लेटफॉर्म से एक नम्बर प्लेटफार्म पर जाने के एक नम्बर प्लेटफॉम पर खडी गाडी में अपना बैग रख दिया और गाडी चल दी। सामान की कुल अनुमानित कीमत रु 2,00,000/- ; दो लाख रूपये द्ध आंकी गयी। पोस्ट कमांडेंट ने जरूरी जानकारी जुटाने के बाद उक्त बैग को सामान सहित ठीक ठीक सूरज पाल सिंह को सुपुर्द कर दिया। वर्दी की यह सहदयता व ईमानदारी देखकर सूरजपाल गदगद हो उठे। उसने रेलवे सुरक्षा बल के समस्त स्टाफ की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *