October 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पेपर लीक की सीबीआई जाँच नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही परीक्षा धांधली से आक्रोशित होकर बेरोजगार संघ ने आज अपनी मांगो को लेकर देहरादून के गाँधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया है। बेरोजगार संघ की पिछले कई समय से उत्तराखंड सरकार से मांग है की परीक्षा धांधली को लेकर सीबीआई जाँच कराई जाए। बेरोजगार संघ ने अंदेशा जताया है कि पेपर लीक करवाने वाले माफिया के तार सत्ता में बैठे सफेदपोशों से जुड़े हैं। यूकेपीएससी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि राज्य के युवाओं का भविष्य अंधकार में ना जा सके। बेरोजगार संघ के युवाओं का कहना है की तमाम भर्तियों में घोटालों की पुष्टि होने के बाद सरकार से उनका विश्वास उठ गया है, इसलिए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में जाँच कि जानी चाहिए और नकल करने वाले और नक़ल माफिया का नाम सार्वजनिक कर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिए। बेरोजगार संघ ने सरकार को चेताते हुए कहा की जब तक सरकार आयोग की सीबीआई जांच नहीं कराएगी। प्रदेश के युवा इसी तरह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। आपको बता दें उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ ने बीते शनिवार को भी प्रेसवार्ता कर भर्ती परीक्षाओं को लेकर लोक सेवा आयोग की भूमिका पर कई सवाल खड़े किए थे और सरकार से सीबीआई जाँच की मांग की थी ताकि नक़ल माफिया की धरपकड़ हो सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *