Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में नीलकंठ रोड पर हाथी ने एक व्यत्तिफ को पटक पटक कर मार डाला। इससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के जंगली हाथी ने नीलकंठ रोड पर पटना वाटर फाॅल के नजदीक एक व्यत्तिफ को पटक पटक कर मार डाला। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उत्तफ रोड पर दिन भर वाहनों और पैदल राहगीरों का मूवमेंट रहता है। पर्यटक पटना वाटर फाॅल की ओर आते जाते रहते हैं। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक व्यत्तिफ की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आस-पास के लोगों का कहना है कि उत्तफ व्यत्तिफ अक्सर यहां दिखता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *