Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने छह सड़कों एवं नाला निर्माण का किया शिलान्यास

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने विधानसभा क्षेत्र के अन्र्तगत विभिन्न ग्रामों एवं नगर निगम क्षेत्र वार्डों में 6 सड़कों एवं 1 नाले के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन निर्माण कार्यों पर 112 लाख रूú की लागत आएगी। श्री चीमा ने बताया कि उन्होंने आज ग्राम कुदैइयावाला में गुरुद्वारे के सामने मुख्य मार्ग से प्राथमिक विद्यालय तक 220 मी, ग्राम गंगापुरगोसाई में गुरूद्वारे से करनैल सिंह, मेजर सिंह, गुरमुख सिंह आदि के घरों से होते हुए सूबा सिंह के घर तक 270 मी, ग्राम बाँसखेड़ी में टायल रोड से रचना पब्लिक स्कूल तक 35 मी, वार्ड नं 3 जसपुरखुर्द, पशुपति बिहार में गुरुतान रोड के पास किरन के घर से अनीता रावत के घर तक 40 मी, वार्ड नं 2 जसपुरखुर्द पशुपति विहार में मुख्य मार्ग पर धनबीर सिंह चैहान के मकान से विद्या शर्मा के मकान तक 100 मी, वार्ड नं 40 कचनालगाजी में मानपुर रोड पर विश्वनाथपुरम में दीप्ती गुप्ता के मकान से रंजीत सिंह के मकान तक 150 मी टायल मार्गों का एवं वार्ड नं 36 प्रभात कालोनी में नरेश कम्बोज के घर के सामने से नूर हसन के घर के सामने तक 150 मीú नाला निर्माण का शिलान्यास किया है। उन्होंने बताया कि इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे जाने हेतु कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है। शिलान्यास के दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को भी गौर से सुना है और कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सभी क्षेत्रों को विकास की कड़ी से जोड़ा जाएगा। जैसे जैसे सरकार से वित्त की व्यवस्था प्राप्त होगी वैसे वैसे जन कल्याण के कार्यों को गति देने का उनका प्रयास रहेगा। इस दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, ब्लाक प्रमुख जसपुर सुश्री संदीप कौर, ग्राम प्रधानों में लखविन्दर सिंह, कुú शाहिस्ता, राजेश यादव, पार्षदगणों में दीप जोशी, अनिल कुमार, रवि कुमार एवं अनीता कम्बोज सहित भाजपा मण्डल अध्यक्ष रजत सिद्ध, ब्रिजेश पाल सहित गुरबख्श बग्गा, दीपक कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *