Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिग बाजार में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

रूद्रपुर । बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए आज पुलिस टीम ने बिग बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान सत्यापन अभियान चलाया गया। सिडकुल चैकी एएसआई देवेन्द्र कुमार मंगलवार को पुलिस और पीएसी जवानों के साथ बिग बाजार पहुंचे। उन्होंने बिग बाजार के प्रतिष्ठानों में काम कर रहे कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटायी। इस दौरान कर्मचारियों का सत्यापन भी किया गया। एएसआई ने कहा कि बिना सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को काम पर न रखा जाये। ऐसा पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों से आपराधिक किस्म के कुछ लोग यहां आकर वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। लिहाजा जिसे भी काम पर रखें उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाने के बाद उसका पुलिस सत्यापन जरूर करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *