Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बैंक लिमिट बनाने के नाम पर महिला से 35 लाख ठगे

हल्द्वानी । नगर में लोगों से धोखाधड़ी के मामले थम नहीं ले रहे हैं। हालाकि धोखाधड़ी से बचने के लिए पुलिस लगातार लोगों को जागरूक भी कर रही है बावजूद इसके कई लोग जालसाजो के झांसे में आकर अपनी जमा पूंजी गंवा रहे हैं। अब ठगी का एक और मामला सामने आया है जिसमे एक महिला को बैंक में 7 करोड़ की लिमिट बनाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 35 लाख रुपये ठग लिए । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है नवाबी रोड निवासी एक महिला ने अपने महिला मित्र से रामकिशन नाम के व्यक्ति से मुलाकात करवाई। जहाँ रामकिशन ने उसे बैंक आफ बडौदा से 7 करोड़ की ओडी लिमिट बनाने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में 55 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। जिसके बाद पीड़ित महिला देवकी ने रामकिशन के कहने पर मनोज कुमार नाम के व्यक्ति के अंकाउट में 54000 रूपये ट्रांसफर किए। इस दौरान रामकिशन ने महिला से लोन के लिए सभी तरह के डाॅक्यूमेंट ले लिए। लोन की प्रक्रिया पर मनोज के कहने पर ही बैंक के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य लोगों के एकाउंट में 35 लाख रुपये डाले। जिन लोगों को रामकिशन ने बैंक का अधिकारी बता कर उनके एकाउंट में धन डलवाया था उन बैंक के अधिकारियों से मिलने महिला देहरादून गई तो वहां कोई भी व्यक्ति बैंक में कार्यरत नहीं था। पीड़िता का कहना है जब उसने रामकिशन से पूरे मामले में बात की तो रामकिशन टालमटोल करने लगा। अब न तो रामकिशन पैसा लौटा रहा है न हीं लोन दिलवा रहा है। यहां तक कि अब रामकिशन उसे मारने की धमकी भी दे रहा है। पूरे मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *