October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फाईबर इंडस्ट्रीज में देर रात हुआ भीषण अग्निकाण्ड, युवक की मौत, करोड़ों का नुकसान

जसपुर। यहां नादेही सिडकुल में स्थित शानदार फाइबर इंडस्ट्रीज में भीषण आग लग गयी। अग्निकाण्ड में फैक्ट्री में काम कर रहे एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। अग्निकाण्ड के दौरान अन्य मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचायी। अग्निकाण्ड का कारण एलपीजी प्लांट से गैस रिसाव होना माना जा रहा है। अग्निकाण्ड में करोड़ों की क्षति का अनुमान है। घटना मंगलवार देर रात की है।बताया जा रहा है कि नादेही सिडकुल में स्थित शानदार फाइबर इंडस्ट्रीज में लगभग 1से 2के बीच एलपीजी सिलेंडर से आग लग गई जिस समय आग लगी उस समय फेक्ट्री में लगभग 25 कर्मचारी मौजूद थे।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग भड़कने से कर्मचारियों में भगदड़ मच गयी। मजदूरों जान बचाकर फैक्ट्री से बाहर भागने लगे। इसी दौरान आग की चपेट में आने से अभयराजपुर निवासी 29 वर्षीय अर्जुन बुरी तरह झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अग्निकाण्ड की सूचना से पुलिस प्रशासन में भी हड़कम्प मच गया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 9 गाड़ियां रात को ही मौके पर पहुंच गयी। सुबह तक दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे रहे। साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग को काबू किया गया। फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। मौके पर पहंुचे अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर ने बताया कि संभवतः फैक्ट्री के एलपीजी चेम्बर में गैस रिसाव होने के कारण आग लगी थी। कर्मचारी आग बुझाने के प्रयास में लगे थे तभी एक युवक आग की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर मौत हो गई दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें रेस्क्यू कर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाकी 22 कर्मचारियो को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। अग्निकाण्ड में श्रमिक की मौत के बाद परिजनों और श्रमिकों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनो ंने पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं उठाने दिया। बाद में आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *