Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा की शुरुआत,कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हुए

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार में की जाने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा की शुरुआत मंगलवार को मंगलौर क्षेत्र के उदलहेड़ी से की। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार में डटे हुए थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता भी हरिद्वार में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद जनसभा की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अनुसार हरिद्वार में प्रदेश के लोगों की मुद्दों को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है। किसानों की समस्या हो अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच हो नौकरियों में भ्रष्टाचार के मामले हो या प्रदेश में अपराध एवं कानून व्यवस्था का मामला हो इन सभी मुद्दों को इस यात्रा में उठाया जा रहा है। यात्रा उदलहेड़ी से प्रारंभ होकर लहबोली, मन्नाखेड़ी, दहियाकी से होकर नसीरपुर में समाप्त हुई। इस दौरान हरीश रावत के साथ प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हुए  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक अनुपमा रावत, वीरेंद्र जाति, ममता राकेश, रवि बहादुर, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, वीरेंद्र रावत, सुधीर शांडिल्य, सुशील राठी, आदित्य राणा, हंसराज सचदेवा आदि उपस्थित रहे। 23 नवंबर सुबह 11 बजे यात्रा नसीरपुर से शुरू होकर हरचंदपुर, निजामपुर, हरजौलीजट्ट, सिकंदरपुर, मुंडलाना, बुक्कनपुर, गाधारौणा से लढौरा पहुंचकर समाप्त होगी। 24 नवंबर को लंढौरा से शुरू होकर जौरासी, रणसूरा, बुढ़ाहेड़ी, सहदेवपुर, आदमपुर से होकर रोहालकी में संपन्न होगी। 25 नवंबर को अलीपुर से अलावलपुर, सुभाषगढ़ में सुभाष चंद बोस की मूर्ति पर मार्ल्यापण कर दीनारपुर, एक्ड़कला, बहादुरपुरजट, झाबरी, अंबूवाला बाजार, घिस्सूपुरा से धनपुरा में जनसभा के साथ सपन्न होगी। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल समेत विधायक एवं अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *