Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरिशरण जन संस्था द्वारा कराया गया 111 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह

हल्द्वानी। नगर में हरिशरण जन संस्था द्वारा एमबी इंटर कॉलेज के प्रांगण में कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। कार्यक्रम के आज अंतिम दिन 111 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। जहां कन्याओं की शादी के साथ-साथ उनके गृहस्थी का भी सामान उपहार स्वरूप उनको दिया गया।भव्य विवाह कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा वैवाहिक मांगलिक गीत गाए गए। इस सामूहिक विवाह समारोह में उत्तराखंड के सीमांत जोहार और शौका समाज के लोग कन्याओं के लिए बारात लेकर आये। जबकि बंगाली और गोरखा समाज के लोगों ने अपने रीति रिवाज के अनुसार बारात का स्वागत किया गया। इस दौरान विधि विधान के साथ ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कराया। हरिशरणम जन संस्था के संस्थापक राम गोविंद दास फ्भाई जीय्ने बताया कि 111 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। जहां उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से वर और दुल्हन पक्ष के लोग शादी में पहुंचे। विधि विधान से सभी कन्याओं का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह कराया गया। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह में सभी समाज की भागीदारी रही। सभी ने अपनी रीति रिवाज के अनुसार इस वैवाहिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि पहली बार हल्द्वानी में इस तरह का आयोजन किया गया है। संस्था द्वारा पिछले 8 नवंबर से कई तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है । प्रख्यात कथावाचक मृदुल महाराज द्वारा भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *