Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह चंपावत के टनकपुर स्थित नवयोग ग्राम पहुंचे। जहां उन्होंने नवयोग सूर्याेदय सेवा समिति द्वारा आयोजित नेचुरोपैथी प्राकृतिक चिकित्सा एवं नवयोग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्राकृतिक चिकित्सा के तहत मिट्टी का लेप लगाकर उपचार कराया। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह करीब नौ बजे कार से गांधी मैदान टनकपुर पहुंचे। जहां पहले उन्होंने सूर्याेदय सेवा समिति द्वारा आयोजित नेचुरोपैथी ;प्राकृतिक चिकित्साद्ध एवं नवयोग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मिट्टðी का लेप लगाकर प्राकृतिक उपचार लिया। इसके बाद वह कार शारदा घाट टनकपुर पहुंचे और घाट का निरीक्षण किया। मिट्टðी के लेप से प्राकृतिक चिकित्सा उपचार कराने के बाद सीएम धामी ने कहा कि नेचुरोपैथी हमारी विरासत और संस्कृति है। कहा कि पीएम मोदी भारत की प्राचीन संस्कृति से समूचे विश्व को परिचित करा रहे हैं। कोविड के दौरान भी लोगों ने प्राकृतिक चिकित्सा को ही अपना कर अपना बचाव किया। कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा प्राण वायु है। जीवन के जितने भी सुख है उनमें पहला, दूसरा, तीसरा समेत हर सुख निरोगी काया है। कुछ भी करने से पहले अपने को निरोग रखें। यह प्रधानमंत्री मोदी की ही देन है कि आज पूरा विश्व योग कर रहा है। योग, आयुर्वेद और प्रकृति के संरक्षण की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। कोविड के दौरान पीएम मोदी के कार्यकाल में एक नहीं तीन वैक्सीन आई और लोगों को लग गई। यही नहीं पूरे विश्व को उपलब्ध कराई गई। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी का गठन कर ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कि चुनाव के दौरान मैंने जो वादा किया उसे जल्द लागू कर संकल्प पूरा करूंगा। यह मां गंगा, जमुना, शारदा का प्रदेश है। हमने अन्य प्रदेशों से भी अपेक्षा की थी अन्य सरकार इसे लागू करें, फिलहाल सामान नागरिक संहिता को गुजरात और हिमांचल ने लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जल्द सरकार धर्मांतरण पर कानून बनकर जल्द लागू करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की सबसे बड़ी पूंजी शिक्षा है। इसलिए हमने प्रतियोगी परीक्षाओं में जितनी भी गड़बड़ियां सामने आईं उस पर कार्यवाही कर आरोपितों को जेल भेजा और लोक सेवा आयोग को परीक्षा कराने को दे दिया। जिसमें भर्तियां चालू हो गईं। दिसंबर तक सात हजार पद भर दिए जाएंगे। घाट का निरीक्षण करने के बाद कार से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर पहुंचें। कैंप कार्यालय में मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उन्होंने संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लोगों समस्याएं सुनी। दोपहर को मुख्यमंत्री कार से बनबसा के लिए रवाना और स्थानीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद स्टेडियम हेलीपैड बनबसा से गौलापार स्टेडियम हेलीपैड के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *