Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छह माह पूर्व लापता बालक दिल्ली से सकुशल बरामद

रुद्रपुर। थाना दिनेशपुर क्षेत्र से 6 माह पहले लापता बालक पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद बालक दिल्ली में मिला। बालक मिलने पर परिवार में खुशी की लहर आ गई। पुलिस के मुताबिक यशपाल निवासी तारकधाम थाना दिनेशपुर ने पुलिस को सूचना दी 18 मई 2022 को उसका नाबालिग भाई घर से स्कूल जाने के लिए गया। तब से वापस नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय के मुताबिक लापता बालक की गुमशुदगी दर्ज कर विवेचना एसआई देवेन्द्र सिंह मेहता को सौंपी गई। उन्होंने बताया कि बालक के न मोबाइल और ना ही आस पास सीसीटीवी कैमरे, पुलिस को बालक को तलाशना बड़ी मुश्किल हो रहा। लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और बस अîóो, रेलवे स्टेशन व जनपद के क्षेत्रान्तर्गत, गैर जनपदों व गैर राज्यों में संपर्क किया। उन्होंने बताया कि पुलिस का प्रयास थमा नहीं और बालक को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि बालक को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बालक के सकुशल मिलने पर पुलिस की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *