February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राफेल डील से भाजपा का असली चेहरा उजागरः अनुग्रह

रुद्रपुर,21 अगस्त। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा ने लड़ाकू विमान राफेल की खरीददारी में करोड़ों रूपए की बेईमानी की है जिससे देश को 41हजार करोड़ का नुकसान पहुंचाया गया है जिसकी जानकारी कांग्रेसी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जनजन तक पहुंचायेंगे। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री सिंह ने बताया कि संसद देश के 125 करोड़ लोगों की पूंजी है और देश के सामने रक्षा सौंदों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में देश की सेना ने 126 लड़ाकू विमान की मांग की थी जिस पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने टेंडर डाला था जिसमें 6 देशों ने भाग लिया था। जिस पर वायुसेना की जरूरत को देखते हुए राफेल और एक अन्य वायुयान का चयन किया गया था। देश की सीमाएं सुरक्षित रहें इसके लिए देश ने 126 लड़ाकू विमान खरीदने थे लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान देश में भाजपा की सरकार बन गयी और वर्ष 2015 में भाजपा ने पूर्व में की गयी डील फ्रांस जाकर रद्द कर दी और 36 विमानों का सौदा कर लिया। जो सौदा कांग्रेस ने पहले 526 करोड़ में किया था वह अब भाजपा ने 1670 करोड़ रूपए में किया है जो भ्रष्टाचार को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 36 विमानों का करार बिना अनुभव वाली कम्पनीसे किया है लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने इसके दाम नहीं बताये। यह सौदा रिलायंस कम्पनी के बीच हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विमानों की संख्या कर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। भाजपा ने 2करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार दिये जाने का वादा किया था लेकिन युवा आज भी बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा द्वारा किया गया घोटाला जनजन तक पहुंचायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार कोई विकास कार्य नहीं कर रही। देवभूमि में राशन की दुकानों पर भी शराब बेचने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की हितैषी नहीं बल्कि विरोधी है। व्यक्तिगत लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है लेकिन आम जनमानस को निराशा हाथ लग रही है। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि पार्टी का विवाद घर की बात है जिसे जल्द सुलझा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि एनएच 74 घोटाले के मामले में एसआईटी सही दिशा में चल रही है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि जो भाजपा भ्रष्टाचार मिटाने की बात कहती थी वह अब भ्रष्टाचार से घिरी हुई है। इसका खामियाजा भाजपा को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर कार्य करेंगे। वार्ता के दौरान मनोज सिंह, पूर्व विधायक दलजीत सिंह, प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत, नवीन जोशी, पुष्कर जैन, हर ीश पनेरू, नारायण बिष्ट, हिमांशु गाबा, महेंद्र शर्मा, एके सिंह, आशीष अरोरा, जितेंद्र सारस्वत, अरूण चौहान, राकेश गंभीर, अमन बत्र, सुनील आर्य, डा- गणेश उपाध्याय, ममता रानी, ममता नारंग, शर्मिला सिरोही, निरोद अधिकारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *