October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अंकिता की मां ने एडीएम को सुनाई खरी खोटी: अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन पर लगाया गुमराह करने का आरोप

श्रीनगर। अंकिता भंडारी के अंतिम संस्कार को लेकर अब प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं। अंकिता की मां और अन्य परिजनों ने प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए जबरन शाम को अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया है। अस्पताल में मिलने आये एसडीएम को आज अंकिता की मां ने जमकर खोटी सुनाई। बता दें भारी विरोध के बाद बीती शाम अलकनंदा नदी के तट पर अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले हजारों लोग अंकिता सड़कों पर उतरकर हाईवे जाम कर दिया था। लोग लगा रहे लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने, अंकिता के परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने और भाई को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। जांच रिपोर्ट सावर्जनिक होने तक शव का दाह संस्कार नहीं करने देने की बात पर परिजन और प्रदर्शनकारी अड़े हुए थे। लेकिन देर शाम आखिरकर पुलिस प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए अंकिता का अंतिम संस्कार दिया। अंकिता के अंतिम संस्कार को लेकर अब पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने देर शाम अंकिता का अंतिम संस्कार करवाकर धार्मिक परंपरा और रीति रिवाजों का भी उल्लंघन किया है। इसी बात को लेकर आज अंकिता की मां ने अस्पताल में उनसे मिलने आये एसडीएम को जमकर खरी खोटी सुनाई। अंकिता की मां बार बार एक ही जिद कर रही थी कि उसकी बेटी को यहां लाये जाये। मां का कहना था कि उसे बेटी का चेहरा तक देखने नहीं दिया गया। प्रशासन ने अंकिता के पिता और भाई को गुमराह किया और अपने साथ ले जाकर अंकिता का अंतिम संस्कार करवा दिया। अंकिता की मां ने कहा कि उनके तमाम रिश्तेदार वहां मौजूद थे लेकिन किसी को भी अंतिम संस्कार में जाने का मौका नहीं मिला। इस दौरान अस्पताल में मौजूद अंकिता के रिश्तेदारों ने भी एसडीएम को जमकर खरी खोटी सुनाई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *