Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हाईटेंशन लाईन की चपेट में आने से पांच बच्चे गंभीर

लालकुआं। सगाई के लिए लगाये जा रहे टेंट की लोहे की पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराने से 5 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराने के बाद पांचों बच्चों को हल्द्वानी रैफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 6 में व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के मकान में किराए पर रहने वाली बबीता पत्नी मुनेश की बेटी ज्योति की आज सगाई थी। प्रातः लगभग 10 बजे परिवार के बच्चे टेंट के लोहे के पाइप छत में चढ़ा रहे थे, तभी एक पाइप मकान के पीछे से गुजर रही रेलवे की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिसके चलते छत में मौजूद आदित्य उम्र 9 वर्ष पुत्र मुनेश, आर्यन उम्र 14 वर्ष पुत्र पूरन कुंद्रा, पलक उम्र 17 वर्ष पुत्री पूरन कुंद्रा निवासी इंदिरा नगर झोपड़पट्टðी पंतनगर, रानों उम्र 12 वर्ष पुत्री मुनेश और सेम उम्र 14 वर्ष पुत्र जितेंद्र निवासी रुद्रपुर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गये। बच्चों को स्थानीय विश्वास क्लीनिक में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज भी मौके पर पहुंचे। घटना से मौके पर हड़कम्प मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *