October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिरफिरे ने दो दुकानों में लगाई आग

अल्मोड़ा। एक संदिग्ध व्यक्ति ने रेडीमेड की दुकान में आग लगा दी। आग ने विकराल रूप धारण कर पास की एक और दुकान को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों दुकानें जलकर राख हो गईं। अग्निकाण्ड में लाखों का नुकसान हो गया। घटना के बाद से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। घटना शुक्रवार देर रात करीब एक बजे की है। दन्या बाजार स्थित मोहन सिंह की रेडीमेड की दुकान और सुभाष चंद्र जोशी की मोबाइल की दुकान में अचानक आग लग गई । पिथौरागढ़ को जा रहे एक आल्टो चालक ने रात में दुकान में आग लगते हुए देखा। उसने अगल-बगल की दुकानों में लिखे मोबाइल नंबरों में काल किया। जिसके बाद कुछ लोग एकत्र हुए। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व आम लोगों की कड़ी मशक्कत से पांच घंटे बाद सुबह करीब 6 बजे आग पर काबू पाया गया। दोनों व्यापारियों का लाखों का नुकसान हुआ है। घटना के बाद जब पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी का निरीक्षण किया। पास ही में सहकारी बैंक में सीसीटीवी लगा हुआ था। घटनास्थल के पास सहकारी बैठक के अलावा, ट्रेजरी, सब पोस्ट आफिस, स्टेश बैंक हैं। बैंक आग में बाल-बाल बचा। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दुकान में आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। उसे मोहन सिंह की रेडीमेड की दुकान में आग लगाते हुए देखा गया। सीसीटीवी में फिलहाल आरोपित युवक की ठीक से पहचान नहीं हो पाई। पुलिस नुकसान का आंकलन करने में जुटी हुई है। घटना के बाद से व्यापारियों में खासा रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने कहा है कि जल्द ही पुलिस ने आग लगाने वाले को गिरफ्तार नहीं किया तो फिर आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *