Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत: जापान में शोक की लहर,भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक 

देहरादून (उद ब्यूरो) । जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। हमलावर ने उनको आज सुबह दो गोलियां मारी गई थीं। हमले के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। गोली लगने के बाद उनको हार्ट अटैक भी आया था इसके साथ ही उनका काफी खून भी बह गया था। 67 साल के शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, लेकिन डॉक्टर्स को इसमें सफलता नहीं मिली। हत्याकांड के बाद दुनियाभर के राजनेताओं ने आबे की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में अपने प्रिय मित्र, शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात से एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान हैए इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखाए मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेताए प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।श्प्रधानमंत्री ने कहा हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया। राहुल ने भारत-जापान संबंधों को मजबूती देने में उनके योगदान को याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से दुखी हूं। भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने पीछे एक मजबूत विरासत छोड़ गए हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं। बता दें कि शिंजे आबे को गोली मारने वाला हत्यारा पकड़ा जा चुका है। उसे हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया था। संदिग्ध हत्यारे का बयान भी सामने आया है। जापान की पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने बताया कि वह शिंजो आबे की जान लेना चाहता था क्योंकि वह कई बातों को लेकर शिंजो से संतुष्ट नहीं था.संदिग्ध हत्यारे की उम्र 41 साल के करीब है। हमलावर सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है. जिस बंदूक से हमला हुआ वह मौके से बरामद कर ली गई। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे शुक्रवार को अचानक एक हमले में गोली का शिकार होने के बाद जिंदगी की जंग हार गए। वह जापान के नारा शहर में एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम के तहत सड़क पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर ने पीछे से उनके ऊपर गोली चला दी। गोली लगने के कुछ ही देर बाद शिंजो आबे होश खो बैठे। उन्हें एयर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। जापान जैसे बेहद कम क्राइम रेट वाले देश में पूर्व प्रधानमंत्री के ऊपर इस तरह के हमले ने पूरी दुनिया को चैंका दिया। आबे दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापान के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक रहे थे। उन्हें शांत स्वभाव के अलावा इकोनॉमी को उबारने वाली नीति आबेनॉमिक्स और मजबूत विदेश नीति समेत कई उपलब्धियों के लिए याद किया जाता रहा है। आबे दूसरे विश्व युद्ध के बाद उन चुनिंदा नेताओं में शामिल रहे, जिन्हें दो-दो बार जापान का प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला। उन्हें इकोनॉमी को उबारने के प्रयासों के अलावा जापान की सैन्य क्षमता बढ़ाने और चीन के बढ़ते दबदबे का कड़ा विरोध करने के लिए जाना जाता रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 67 साल के आबे नारा शहर में आगामी चुनाव को लेकर एक प्रचार कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर ने पीछे से उनके ऊपर गोली चला दी। आबे के ऊपर यह अप्रत्याशित हमला क्यों किया गया, इसकी वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। अब मौत की खबर आने के बाद जहां एक ओर जापान में शोक की लहर है, वहीं दुनिया भर के नेता दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *