February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाखों के चोरी के मोबाइल बरामद

हल्द्वानी,14 अगस्त। पुलिस और एसओजी की टीम ने लाखों की कीमत के चोरी और खोये हुए मोबाइल बरामद किये हैं। जिसका खुलासा आज एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने किया। उन्होंने बताया कि गत 4 माह में मोबाइल चोरी और खोने की कई शिकायतें आयी थीं जिसके खुलासे को एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ दिनेश ढौढियाल के निर्देशन में टीम गठित की गयी थी और एसओजी प्रभारी दिनेश पंत के नेतृत्व में टीम ने मोबाइल नम्बर सर्वेलांस पर लगा दिये जिसकी लोकेशन मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बिजनौर, पीलीभीत, बदायूं लगी। एसओजी टीम ने उक्त स्थानों पर जाकर चोरी और खोये हुए 56 मोबाइल बरामद कर लिये जिनकी कीमत 6-15लाख रूपए है। एसएसपी ने कहा कि यदि किसी का भी मोबाइल चोरी होता है अथवा खो जाता है तो वह व्हाटस ऐप पर भी सूचना दर्ज करा सकता हैं टीम में कां- रणवीर सिंह, चंदन सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *