Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मारपीट के मामले में दो घायल

रुद्रपुर। मारपीट के अलग अलग मामलों में दो लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार रेशमबाड़ी निवासी फूल मियां गत दिवस मोहल्ले की एक दुकान से मीट लेने गया था। जब उसने मीट कम देने पर विरोध जताया तो दुकानदार ने उसकी बुरी तरह पिटाई लगा दी और मीट काटने वाला औजार उसकी गर्दन पर रखकर जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरी तरफ ठाकुरनगर निवासी अंगद राव का ढाल पर खोखा है। गत दिवस आधादर्जन से अधिक लोग वहां खोखा खाली कराने पहुंचे। जब उसने विरोध जताया तो उन्होंने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। दोनों घायलों ने जिला अस्पताल में अपना उपचार कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *