February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सरकारी राशन डिपो में अनियमित्ताओं का आरोप

रूद्रपुर। गरीब तबके के लोगों के लिये सरकार सस्ता राशन दे तो रही है लकिन डिपो में व्याप्त भारी अनियमित्ताओं से वार्डवासियों में भारी आक्रोश है। कार्डधारकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि  डिपो संचालक ने राशन तोलने के लिये कर्मचारी नहीं रखा जिससे उन्हें स्वयं अपने हाथों से राशन तोलने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं जब संचालिका से शिकायत की जाती है तो वह मनमानी पर उतारू हो जाी है और लोगों से स्व्यं राशन तोलने के लिये कहती है। वहीं राशन तोलने के लिये डिपो में कर्मचारी नहीं होने से लोगों को घंटो तक लाईन में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि कई बार लेबर रखने के लिये कहा गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। समस्या से दुखी कार्डधारक निमाई सरकार ने संचालिका पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि लेबर के लिये पैसा लिया जाता है लेकिन यहां खुद राशन तोलने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राशन तोलने में भी गड़बड़ी की जा रही है घर जाकर राशन तोलने पर उसमें कमी रहती है। उन्होंने जिला प्रशासन से डिपो पर कार्यवाही करने की मांग की है। वार्ड 18 स्थित सरकारी राशन डीपो की संचालिका रेखा मंडल है। यहां लाभग 500 कार्डधारक राशन लेने आते हैं। वार्डवासियों का कहना है कि डिपो में कई महिने तक राशन नहीं दिया जाता है। जब राशन आता भी है तो राशन लेने के लिये लोगों की भीड़ लग जाती है जिससे परेशानी हो रही है। संचालिका से शिकायत करने पर वह बुरा बर्तातो कर कार्डधारकों को फटकारने लगती है। बताया जाता है कि इससे पूर्व भी डिपो संचालिका के खिलाफ प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए डिपो को सील कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद के व्यवहार और डिपों में भारी अनियमितायें बरती जा रही है। यहां राशन लेने पहुंचे मोहन, दिगम्बर, रत्ना, मालती, बीजू, मीना, प्रियंका आदि ने कहा कि सुबह से लाईन में लगना पड़ता है और खुद राशन तोलकर लेना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *