October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देवेंद्र यादव ने निकाली टैक्टर रैली, पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी

रूद्रपुर। नये कृषि कानूनों के विरोध में आज कांग्रेस के आहवान पर शहर में विशाल किसान अधिकार टैªक्टर रैली निकाल कर केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रोशव्यक्त किया गया। रैली गल्ला मण्डी से शुरू हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसियों और किसानों ने टैªक्टर रैली में शामिल होकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। रैली गल्ला मण्डी से शुरू होकर काशीपुर मार्ग, इंदिरा चैक, डीडी चैक होते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुई। कांग्रेस नेताओं ने डीडी चैक पर पहुंचे एडीएम उत्तम सिंह चैहान के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश सहित वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार घमंण्ड में चूर हैं इसी लिए वह करीब डेढ़ माह से आंदोलन कर रहे किसानों की सुध नहीं ले रही है। किसान हाड़ कंपाने वाली ठण्ड में बार्डर पर आंदोलन के लिए मजबूर है। कांग्रेस नेताओं ने कहा किसानों का यह आंदोलन अब रूकने वाला नहीं है। जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आर पार की इस लड़ाई में कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के साथ हैं किसानों के आंदोलन को कमजोर नहीं पड़ने दिया जायेगा। इस दौरान किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं नें केन्द्र सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। रैली के चलते नैनीताल मार्ग पर जाम की स्थिति भी बनी रही। जाम खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रैली में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल,पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ , विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक करन मेहरा, पूर्व विधायक नारायण पाल, रंजीत रावत,प्रेमानन्द महाजन, मनीष खंडूरी, शिल्पी अरोरा, सरवर यार खां, दर्शन कोली, अनिल शर्मा, मीना शर्मा, भीम ठुकराल, सुभाष बेहड़, विक्रम जीत सिंह, नंद लाल, अरूण पाण्डे, जगदीश तनेजा,संदीप चीमा, सुशील गावा, सुशील बत्रा, गणेश उपाध्याय, हरीश पनेरू, अजय कुमार सिंह, हिमाशु गावा, शिशुपाल सिंह, विजय यादव, विकास मलिक, पवन वर्मा, दिनेश पंत आदि सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *