October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किसान बिल के विरोध में किसानों ने निकाली विशाल ट्रेक्टर रैली

सितारगंज(दर्पण संवाददाता)। नगर क्षेत्र के किसानों ने किसान बिल के विरोध में विशाल ट्रैक्टर रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को नगर के नवीन मंडी परिसर में क्षेत्र के किसान अपने अपने सैकड़ो ट्रैक्टर ट्रालियों, कम्पाइन, कार से पहुंचे। जहां से वह लोग जुलूस की शक्ल में अपने ट्रैक्टर ट्रालियों से किसान विरोधी बिल के विरोध में नारेबाजी करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों पर निकले। इस दौरान उनके वाहनो का काफिला बहुत लंबा होने पर यातायात हल्का बाधित रहा। सुरक्षा की दृष्टि से एसएसआई सुधाकर जोशी पुलिस बल के साथ मुख्य चौराहे पर तैनात रहे। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली जुलूस किच्छा मार्ग होते हुये मुख्य चौराहे ,से नगर के महाराणा प्रताप चौक, खटीमा मार्ग, सिडकुल मार्ग ले जाया गया। किसान केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे थे, व किसान विरोधी तीनों बिलों को प्रधानमंत्री मोदी से वापस करने की अपील के साथ ही किसान आंदोलनों में 60 किसानों की मृत्यु होने पर भी दुख जता रहे थे। इस दौरान किसान नेता नवतेजपाल सिंह ने कहा कि आंदोलनों में इतने अधिक किसानों की मृत्यु होने के बाद भी केंद्र की मोदी सरकार का दिल नही पसीज रहा है। उन्होंने कहा कि और कितने किसानों की बलि लेने के बाद वह मानेंगे। इस मौके पर गुरसाहब सिंह गिल, सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजेश जयसवाल, लखबीर सिंह, सतनाम सिंह, दीदार सिंह, अमरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह निक्का, जसवंत सिंह जस्सा, हरपाल सिंह आदि लोग रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *