Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भ्रष्टाचार के विरोध मे एआरटीओ का किया घेराव

रूद्रपुर,8अगस्त। स्थित उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय मे फैले भ्रष्टाचार के विरोध मे निवर्तमान पार्षद ललित मिगलानी की अगुवाई मे उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी का घेराव किया गया। उन्होंने कहा कि सम्भागीय परिवहन कार्यालय मे मनमाने तरीके से भ्रष्टाचार को बढाबा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सम्भागीय परिवहन विभाग से सम्बन्धित सुविधाओ के लिये जनता को विभिन्न समस्याओ से सघर्ष करना पड रहा है जिसका कारण विभागीय भ्रष्टाचार है। विभाग मे कुछ ऐसे नियम निर्घारित कर रखे है।जो पूरे उत्तराखण्ड मे लागू नही है। जिससे स्पष्ट होता है कि यह मनमाने नियम भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से बढावा देने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कई सूत्रीय मांगपत्र का ज्ञापन परिवहन अधिकारी को सौंपा और कहा कि यदि उक्त मांगों पर कार्रवाई नहीं की गयी तो आंदोलन तेज किया जायेगा। इस मौके पर सुनील आर्य, बाबू सिहं चौहन, नन्द लाल, लखवीर सिहं लक्खा, सन्दीप सन्धू, विधा राम, सत्यम अरोरा, समप्रीत सिहं, संजय कोली, धर्मेन्द्र आर्य, ब्रजभ्ूाूषण साहनी, राकेश सिह, सुभाष तिवारी, इदरीश गोला, दानिश सैफी, , राकेश शर्मा,, सर्वजीत सिहं आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *