February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवती ने गौला बैराज से लगाई छलांग,गोताखोर ने बचाई जान

हल्द्वानी। काठगोदाम गौला बैराज में डूब रही युवती को उत्तराखण्ड पुलिस के जल तैराक ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उसे बचा लिया। उसे बचाने के प्रयास में जवान खुद भी चोटिल हो गया। बैराज से निकालने के बाद युवती को बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार सितारगंज निवासी 22वर्षीय एक युवती ने आज काठगोदाम के गौला बैराज में छलांग मार दी। वहां मौजूद उत्तराखंड पुलिस के जल तैराक (गोताखोर) मनोज बहुखंडी ने देर न करते हुऐ स्थानीय युवक हरीश सिंह के साथ जान की परवाह न करते हुए बैराज में छलांग लगा दी और युवती को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस दौरान मनोज बहुखंडी भी चोटिल हो गया। उसकी नाक से रक्तस्राव होने लगा। मनोज ने कुछसमय पूर्व भी हल्द्वानी निवासी एक युवती की जान बचायी थी। अब तक वह 20 से अधिक लोगों की जान बचा चुका है। मौके पर पहुँचे कर्मचारी नेता कमल पपनै ने मनोज बहुखंडी को उनके इस कार्य से शासन -प्रशासन से सम्मानित करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *