October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आमरण अनशन पर बैठे सभासद को अस्पताल में किया भर्ती

एसडीएम ने चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी
सितारगंज(दर्पण संवाददाता)। नगर पालिका परिसर में आमरण अनशन पर 3 दिन से बैठे सभासद रवि रस्तोगी की हालत शुक्रवार देर शाम अचानक खराब हो गई। वह छाती में दर्द की शिकायत बता रहे है। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर सभासद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे और सभासद गण विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका में 3 दिन से कड़ाके की ठंड में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार की देर शाम सभासद रवि रस्तोगी की छाती में अचानक तेज दर्द हो गया। जिसको लेकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश आर्य, डॉक्टर संदीप कौर की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद सभासद रवि रस्तोगी को डॉक्टरों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ राजेश आर्य ने बताया कि प्राथमिक उपचार में सभासद रवि रस्तोगी को छाती में दर्द की शिकायत है। ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि लगातार भूखे रहने से इस तरह की दिक्कत सामने आई है। वहीं दूसरी तरफ एसडीएम मुक्ता मिश्रा ने रात को ही सभासद रवि रस्तोगी की तबीयत खराब होने पर सीएचसी प्रभारी डॉ राजेश आर्य से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा ने सभासद रवि रस्तोगी का स्वास्थ्य खराब होने पर उनके परिचितों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को उचित देखभाल करने का निर्देश दिये। राज्यमंत्री खतीब अहमद, मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल, ब्लाक प्रमुख पति पलविंदर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर सभासद रवि रस्तोगी के स्वास्थ्य की देर रात जानकारी ली। हाड़कपाती ठंड में पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे, सभासद गणों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। शीतलहर और ठंड के बीच भूखे रहने से आमजन में भी चिंता बनी हुई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *