February 16, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पिटाई से नाराज युकांईयों ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

किच्छा। विगत दिनो पूर्व मुख्यमंत्री के रुद्रपुर आगमन पर भाजपा सरकार के इशारे पर मेयर प्रत्याशी नन्दलाल की पुलिस द्वारा पिटाई किये जाने से नाराज दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे युवा नेता सरनपुरेवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता विरोधी नीतियों को जन्म दे चुकी है जनता भाजपा की कथनी एवं करनी का अन्तर पहचान चुकी है। भाजपा की दमनात्मक नीतियों का विरोध करने पर भाजपा सरकार बर्बरता पूर्ण व्यवहार से भी नही चूक रही है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण विगत दिनों नंद लाल के साथ पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली ने जगजाहिर किया है। इस मौके पर पुतला दहन करने वालो में अक्षय बाबा, विक्की खान, विक्रम कोरंगा, चेतन शर्मा, नवाज सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *