Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्य न्यायाधीश मलिमठ ने जागेश्वरधाम में की पूजा

अल्मोड़ा। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलिमठ ने सपरिवार भगवान च्योतिद्दलंग जागेश्वर महादेव के दर्शन किए। मलिमठ शनिवार सायं पांच बजे कार से जागेश्वर धाम पहुंचे। धाम में उन्होंने परिवार के साथ करीब 45 मिनट तक पूजा, परिक्रमा कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। समिति के भगवान भट्टð ने मंदिरों की महत्ता व जानकारी दी। मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्टð, प्रधान पुजारी हेमंत भट्टð श्कैलाश, आचार्य गिरीश भट्टð व पंडित रमेश चन्द्र भट्टð ने मुख्य न्यायाधीश का रुद्राक्ष माला व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने श्री च्योतिद्दलंग जागेश्वर महादेव की सूक्ष्म पूजा कर मंदिर समूह की परिक्रमा की। जागेश्वर मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित हेमंत भट्टð श्कैलाशश्ने मुख्य न्यायाधीश को भोलेनाथ का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया। इस दौरान जिला न्यायाधीश प्रदीप पंत, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, सीजेएम, प्रशासन से संतोष देवरानी थाना प्रभारी दन्या, तहसीलदार कुलदीप पांडे, कानूनगो ,राजस्व उप निरीक्षक गोपाल सिंह, देवकी नन्दन भट्टð, निर्मल भट्टð आदि मौजूद थे। उधर, कौसानी प्रतिनिधि के अनुसार केदारनाथ के दर्शन के बाद मुख्य न्यायाधीश यहां पहुंचे। वह उनका निजी दौरा था। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन की टीम वहां मौजूद रही। पुलिस की टीम ने उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया। शनिवार करीब 10 बजे ग्वालदम से चलकर मुख्य न्यायाधीश कौसानी पहुंचे। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश मलीमठ यहां राज्य संपत्ति विभाग के गेस्ट हाउस में टिके। दो घंटे रुकने केबाद वह जागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने जिला जज धनंजय चतुर्वेदी से कौसानी की जानकारी ली। चतुर्वेदी ने उन्हें सूर्याेदय और सूर्यास्त के अलावा यहां के रमणीक स्थानों की जानकारी दी। इससे पहले वे केदारनाथ के दर्शन कर यहां लौटे थे। इस दौरान जिलाधिकारी विनीत कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *