Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री ने दिये अवैध वसूली की जांच के आदेश

देहरादून। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सांसद ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। यूपी के वाहन स्वामियों की शिकायत पर दो दिन पहले बिल्सी के विधायक पंडित राधाकृष्ण शर्मा ने उत्तराखंड के सीएम और पीएमओ को पत्र भेजा था। उन्होंने नैनीताल की लालकुआं और ऊधमसिंह नगर के कई कोतवाली और थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से की जा रही वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत की थी। अब आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि लालकुआं से गौला नदी से खनन कर रेता बजरी ले जाने वाले वाहनों से हर थाने चैकी पर वसूली हो रही है। थाना लालकुआं, पतंनगर, किच्छा, पुलभट्टðा एवं थाना बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर कोतवाली, थाना केलाखेड़ा, दिनेशपुर, लालपुर चैकी तक ट्रक मालिकों, ड्राइवरों से महीना वसूला जाता है। वसूली के लिए गाड़ी मालिकों और चालकों की सूचना देने के लिए चैकी, थानों में प्राइवेट लड़के भी रखे गए हैं। चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति कर बेगुनाह ट्रक चालक और मालिकों के ट्रक बंद कर दिए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने भी इस प्रकरण की अपने स्तर से पड़ताल शुरू कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *