February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सैकड़ों भक्तों को बांटा खीर का प्रसाद

रूद्रपुर-श्री दुर्गा यात्रा समिति द्वारा श्री दुर्गा मंदिर रुद्रपुर में 29 वीं मां वैष्णो दरबार यात्रा के माध्यम से मां ज्वाला जी से पवित्र ज्वाला ज्योति लाये जाने और नवरात्रि के बाद सभी कार्य निर्विघ्नन सम्पन्न होने पर आज मंदिर में खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर 125 किलो खीर का प्रसाद बनाया गया और माता रानी को भोग लगाने के बाद सैकड़ों लोगों को खीर का प्रसाद बांटकर सभी के लिए मंगलकामनाएं की गयी। खीर बाटने वालो में महंत राजीव ठक्कर, संयोजक वेद ठुकराल, विक्की कक्कड़, पवन गाबा पल्ली, हरीश ठुकराल,अमित दुआ,कृष्णा गाबा,सुभाष अरोरा, प्रभु दयाल मदान,विपिन अरोरा, देवेंद्र कुकरेती,हरीश धीर,नजीर सिंह,आशु अरोरा,अंशु कक्कड़ आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *