October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक और एडीएम ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ

रूद्रपुर। जिला अस्पताल में विधयक राजकुमार ठुकराल एवं अपर जिलाध्किारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल ने एक बच्चे को पोलियो खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान विधयक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि समाज हित के इस अभियान में सभी अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो खुराक पिलाया जाना अति आवश्यक है। इसमें कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कि बच्चों को पोलियो जैसी बिमारी से बचाना सभी का दायित्व है। इस दौरान पल्स पोलियो कार्यक्रम के नोडल अध्किारी डा. आरडी भट्ट ने बताया कि रूद्रपुर शहहरी क्षेत्र में 0 से 5 वर्ष तक के 42765 बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाने के लिए 147 बूथ, 30 बूथ सुपरवाईजर, 117 घर घर टीमें, 11 ट्रांजिट टीम एवं 1 मोबाइल टीम बनायी गयी है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्ससा अध्किारी डा. डी एस पंचपाल, पीएमएस डा. टीडी रखोलिया, अपर मुख्य चिकित्सा अध्किारी डा हरेंद्र मलिक, एसएमओ डा. मनु खन्ना, डा सुरेन्द्र पपनेजा, अतुल जोशी, चांद मियां, नंद लाल, हेम चन्द्र्र पंत, दीपा जोशी, भैरवदत्त, सुभाष, भाजपा पंतनगर मण्डल अध्यक्ष अमित पुरोहित, आनन्द शर्मा, विशाल मेहरा, अमित रस्तौगी आदि थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *