October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा निवासी ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हल्द्वानी। मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सुबह रामलीला मैदान के बगल में डीके पार्क में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। साथ ही घरवालों को भी सूचना देकर हल्द्वानी बुलवाया है। मृतक लंबे समय से बेरोजगार था। मंगल पड़ाव चैकी इंचार्ज कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि सूचना पर सुबह सात बजे पुलिस डीके पार्क पहुँची थी। जहां एक अधेड़ जमीन पर बेसुध पड़ा था। जांच में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया गया। वहीं, पुलिस के मुताबिक मृतक अल्मोड़ा के स्यालीधार निवासी 53 वर्षीय हरीश सिंह था। वह पेशे से ट्रक चालक था। मगर इन दिनों बेरोजगार होने के कारण काफी परेशान था। पिछले दिनों वह गोरा पड़ाव निवासी एक ट्रांसपोर्टर से काम मांगने भी गया। लेकिन, ट्रांसपोर्ट का काम मंदा होने की वजह से ट्रांसपोर्टर ने बाद में आने को कहा। इंचार्ज नेगी ने बताया कि पीएम के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *