October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चिकित्सकों ने जसपुर विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

रुद्रपुर । प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों के शिष्टमंडल ने एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर जसपुर के विधायक पर स्थानीय सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक एवं कोविड चिकित्सा कार्य में लगे कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में शिष्टमंडल ने कहा है कि सीएचसी जसपुर के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. हितेश शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि जसपुर के विधायक द्वारा उन्हें एवं कोविड कार्य में लगे कर्मियों को अपनी मनमानी के अनुसार कार्य करने के लिए दबाव बना रहे हैं और ऐसा न करने पर फोन पर निरंतर धमकियां दी जा रही है। जिस कारण चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है और वह कोविड चिकित्सा का कार्य स्वतंत्र रूप से नहीं कर पा रहे हैं। शिष्टमंडल ने बताया कि विधायक द्वारा चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.शर्मा को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे पूर्व जसपुर के चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एसके सिंह की चिकित्सालय में ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या की जा चुकी है।। जिस कारण वर्तमान में चिकित्सा कर्मियों में भय का माहौल बना हुआ है। शिष्टमंडल ने ज्ञापन में एसएसपी से सीएचएस चिकित्सालय जसपुर के चिकित्सा अधीक्षक एवं समस्त स्टाफ को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि वह अपने दायित्वों का स्वतंत्र पूर्ण निर्वहन कर सकें। शिष्टमंडल में डाॅ.प्रवीणश्रीवास्तव, डाॅ.यदुराज भट्ट,डाॅ. यतेंद्र बृजवाल, डाॅ. आरडी भट्ट,डाॅ. डीपी सिंह, डाॅ. आरके सिन्हा, डाॅ. पीसी पंत, डाॅ. तनुजा सिन्हा, डाॅ. गगनदीप, डाॅ. संगीता त्रिपाठी, डाॅ. गौरव अग्रवाल, डछा. गुरूजिंदर सिंह, डा. एमके तिवारी, डाॅ. अरोरा सहित अन्य चिकित्सक शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *