February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गोदाम से हुई चोरी का खुलासा,तीन पकड़े

लालपुर। बीते दिनों खमरियारोड स्थित फैक्ट्री से चोरी हुए लाखों के रोल के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने माल सहित तीन चोरों को मुखबिर की सूचना पर आज प्रातः गिरफ्रतार कर लिया। चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि लालपुर निवासी इकरार अहमद पुत्र अबरार अहमद की खमरियारोड पर एएच इंडस्ट्री नाम से फैक्ट्री है जहां से गत 25जुलाई को अज्ञात चोरों ने गोदाम में रखे कुछ रोल चोरी कर लिये जिसकी कीमत इकरार ने 4 लाख रूपए बतायी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर आज प्रातः उनके साथ एसआई जूली राणा, संजय धोनी व कां- सुरेश बिष्ट व शैलेंद्र सुयाल दरउ चौक पहुंचे जहां तीन लोग संदिग्ध रूप से घूमते दिखायी दिये। संदेह होने पर पुलिस ने तीनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम पता ग्राम सैंजना निवासी शरीफ पुत्र सद्दीक, महबूब पुत्र भूरे शाह व मोनीष पुत्र लईक बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से फैक्ट्री से चुराये गये 8 रोल बरामद हुए। पकड़े गये चोरों ने बताया कि वह उन्हें बेचने ले जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *