February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टनकपुर डिपो की बस और कार की भिडंत में दो की मौत

जसपुर। यूपी के शेरकोट में राष्ट्रीय राज मार्ग 74 पर सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गयी जबकि एक व्यत्तिफ़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। बतादे कि उत्तराऽंड परिवहन निगम के टनकपुर डिपो की बस संख्या यूके07पी2555 अमृतसर से आ रही थी वही काशीपुर से मेरठ जा रही मारूति स्वीफट कार संख्या यूके04आर 5269 की शेरकोट के मुबारकपुर कुंडा के निकट आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की कार के परऽच्चे उड़ गये। टक्कर की आवाज सुन मौके पर ग्रामीण मदद के लिए भागे कार में आगे बैठे काशीपुर के आलम अंसारी निवासी मौ- थाना साबिक और एक अन्य की मौत हो गई जबकि रिजवान गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही मौके पर पहुंची शेरकोट थाना क्षेत्र की पुलिस ने पिचकी कार को काटकर शवो को निकाल पोस्टमार्टम को भेज दिया ।वही पुलिस ने दुर्घटना का कारण तेज गति वाहन चलाये जाना बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *