February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बस और टैंकर की भिड़ंत में दो घायल

रुद्रपुर,30 जुलाई। अमृतसर से आ रही एक बस टैंकर से भिड़ गयी जिसमें बस के चालक और परिचालक घायल हो गये। उनहें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बस के अन्य यात्री बाल बाल बच गये। एक निजी ट्रांसपोर्ट की बस संख्या यूपी-31टी/ 9477 अमृतसर से रूद्रपुर की ओर आ रही थी। जैसे ही वह लालपुर स्थित आइडिया कालोनी के समीप पहुंची तभी एक टैंकर से जा टकरायी जिसमें बस चालक पूरनपुर निवासी बलदेव सिंह और लखीमपुर खीरी निवासी हेल्पर सोनी घायल हो गये जबकि अन्य यात्री बाल बाल बच गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *