February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काॅर्बेट नेशनल पार्क में टाईगर ने वन कर्मी पर किया हमला

रामनगर। काॅर्बेट नेशनल पार्क में आज सुबह गश्त के दौरान टाइगर ने एक वन कर्मी पर हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया । गौरतलब है कि बिजरानी रेंज में वन कर्मी रोजाना की तरह गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान फूल ताल बीट कक्ष संख्या 8 में घात लगाकर बैठे टाईगर ने गश्त कर रही वनकर्मियो की टीम पर हमला कर दिया । टाईगर ने वनकर्मी गोपाल सिंह अधिकारी को हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया । साथ में गश्त कर रहे वन कर्मियों ने हवाई फायर करके टाइगर चंगुल से बमुश्किल साथी को बचाया । हमले में घायल वनकर्मी स्पेशल टाईगर प्रोटेक्शन फोर्स में तैनात है । आपको बता दें कि गश्त के दौरान 7 वनकर्मी टीम में मौजूद थे । वही वन कर्मियों ने बताया कि इस टाइगर ने अभी तक 5 लोगों पर हमला किया है । जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घायल वन कर्मी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *