Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधाायक बहुगुणा की दीर्घायु के लिए अखंड पाठ शुरू

सितारगंज। क्षेत्राीय विधायक सौरभ बहुगुणा के जल्द स्वस्थ होने को लेकर हर तरफ दुआओं का दौर शुरू हो गया है। लंबे समय से विधायक श्री बहुगुणा बीमार चल रहे हैं। जिसको लेकर आज विधायक सौरभ बहुगुणा के शुभचिंतकों ने उनके लंबी उम्र की कामना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर गुरुद्वारा सिंह सभा में अखंड पाठ साहिब का आरंभ शुरू कर दिया है। हाल ही में सभासद रवि रस्तोगी ने वार्ड नंबर पांच में स्थित शिव मंदिर में विधायक की दीर्घायु की कामना करते हुए पूजा अर्चना की थी। ब्लाक प्रमुख पति सरदार पलविंदर सिंह ने बताया कि क्षेत्राीय विधायक सौरभ बहुगुणा के जल्द स्वस्थ होने की कामना एवं उनके दीर्घायु के लिए दुआ मांगी गई। और अखंड पाठ साहिब का प्रारंभ किया गया जिसका भोग बुधवार को पड़ेगा। 1 अगस्त को हल्का बुखार होने के बाद क्षेत्राीय विधायक सौरव बहुगुणा करोना पाॅजिटिव आए थे। अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 22 अगस्त दिन शनिवार को क्षेत्राीय विधायक बहुगुणा ने क्षेत्रावासियों से फेसबुक पर लाइव वार्ता की जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने की बात कही। जिस पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और उनके जल्द स्वस्थ होने के साथ ही क्षेत्रा में सभी के बीच जल्द आने की कामना की। इधर सभी धर्मों के क्षेत्राीय लोग भी विधायक के शीर्घ् ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अखंड पाठ के दौरान गुरुद्वारा प्रधान स.दलबीर सिंह, ब्लाक प्रमुख पति स. पलविंदर सिंह, स. स.लक्खा सिंह चीका घाट ग्राम प्रधान निर्मल सिंह , पिंडारी ग्राम प्रधान गुरु चरन सिंह ,सुख विंदर सिंह, तेजपाल प्रजापति, दिलबाग सिंह, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *