February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मकान में चल रहा था सट्टा..महिला सहित छह दबोचे

रुद्रपुर,30 जुलाई। घर में सट्टा खेल रहे छह सट्टेबाजों को पुलिस ने दबोच लिया। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखबिर की सूचना पर एसएसआई कमलेश भट्ट, एसआई जसविंदर सिंह, बसंत प्रसाद, कां- विजय कार्की और महेंद्र सिंह ने खेड़ा तिराहे के समीप कच्चा खेड़ा में सायरा बानो पत्नी शकील अहमद के घर छापा मारा जहां कच्चा खेड़ा निवासी शब्बन पुत्र रज्जन, साजिद पुत्र जाहिद, शौकीन पुत्र खलील, शकील अहमद पुत्र चंदा और मूलरूप से बदायूं निवासी मो- यूसुफ पुत्र नन्हें मियां को धर दबोचा। उनके कब्जे से सट्टे के पर्चियां और 10850 की नकदी बरामद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *