February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भूस्खलन की चपेट में आई जेसीबी और पोकलैंड मशीन,तीन की मौत

ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क चैड़ीकरण कार्य में लगे एक कंपनी के जेसीबी और पोकलैंड मशीन को उनके आॅपरेटर काम से वापस लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान सोमवार तड़के कोडियाला के पास अचानक भूस्खलन हो गया। इस हादसे में यह दोनों मशीनें मय आॅपरेटर नदी की ओर खाई में गिर गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि बयासी चैकी पुलिस द्वारा थाने पर सूचना दी की चैकी से लगभग 4 किलोमीटर आगे कौड़ियाला की ओर एमएमके कंपनी की जेसीबी और पोकलैंड मशीन अपना काम खत्म कर अपनी साइट पर वापस आ रहे थे। लैंडस्लाईड आने के कारण तड़के चार बजे ये लोग मशीन समेत सड़क से नीचे खाई की ओर गिर गए हैं। इस सूचना पर एसएसआई रमेश कुमार सैनी मौके पर मय फोर्स मय एसडीआरएफ के मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। रास्ते में कोडियाला के पास पहाड़ से अत्यधिक मात्रा में स्लाइड आने के कारण जेसीबी व पोकलेड सड़क से नीचे नदी की ओर गिर गए। जिसमें जेसीबी सवार आॅपरेटर प्रभात राजेश 32 वर्ष पुत्रा भजनलाल निवासी माजरा तारागढ़ तहसील पठानकोट गुरदासपुर पंजाब और पोकलैंड आॅपरेटर संजीव कुमार 40 वर्ष पुत्रा बृजभूषण निवासी माजरा ख्याला तहसील पठानकोट पंजाब गिर गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि दोनों मशीनें जब नीचे गिरी तो उसके ऊपर भारी चट्टðाने गिर गई। मशीनें बुरी तरह से चट्टðानों में दब गई है। इनके साथ ही इनमें सवार तीन लोग चट्टðान के नीचे दब गए हैं। एक शव निकाल लिया गया है। शेष दो व्यक्तियों के शव भारी भरकम चट्टðान के नीचे दबे हुए हैं। जिसके लिए मशीनें मंगाकर चट्टðानों को काटा जा रहा है। तीसरे व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। जिसके लिए संबंधित कंपनी के अधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *