February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत,झाड़ियों में मिला शव

काशीपुर। अधेड़ उम्र के व्यक्ति की बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। उसका शव रामनगर रोड पर रम्पुरा के समीप निर्जन स्थान पर झाड़ियों में लावारिश पड़ा पाया गया। गर्दन पर चोट के निशान और शरीर नीला पड़ने के कारण प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे किसी जहरीले जीव ने काटा होगा। मृतक परिजनों का यह भी कहना है कि वह शराब का आदी है। इस नजरिये से माना जा सकता है कि शराब पीने के कारण उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद आज उसे परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक मौहल्ला टांडा उज्जैन गौरव पेंट वाली निवासी सतनाम सिंह ;45द्ध पुत्र बलवंत सिंह महुआखेड़ा स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी किया करता है। गत शनिवार को अपरार् िंबाद वह रामनगर रोड पर ग्राम रम्पुरा के समीप एक निर्जन स्थान पर झाड़ियों में बेसुध पड़ा पाया गया। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली वह मौके पर पहुंची। अधेड़ को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रिया हैं। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक के परिवार में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *