February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फीस के लिए दबाव बनाने पर दो स्कूलों पर एक-एक लाख जुर्माना

हरिद्वार । कोरोना काल में ज्यादा फीस के लिए दबाव बनाने पर हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दो पब्लिक स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है साथ ही एक स्कूल की मान्यता समाप्त कर दी गई। इसके अलावा 15 स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नोटिस का जवाब न मिलने पर इन स्कूलों पर भी कार्रवाई की जायेगी। कोरोनाकाल में बिगड़ती आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार ने पब्लिक स्कूलों से केवल टड्ढूशन फीस लेने को कहा था। उसमें भी नियम रखा गया कि फीस वसूली को लेकर किसी पर अनावश्यक दवाब न बनाया जाए। सरकार के आदेशों को दरकिनार कर पब्लिक स्कूलों ने अभिभावकों को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर फीस जमा करने को लेकर दवाब बनाया। ऐेसे कई मामले सुर्खियों में भी रहे हैं। हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को कोरोना काल की अब तक की अवधि में फीस वसूले जाने के साथ ही निजी स्कूलों के शिक्षकों को वेतन न मिलने को लेकर 28 शिकायतें मिली। मुख्य शिक्षा अधिकारी डाॅ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि शिक्षकों की वेतन संबंधी शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है। कुछ स्कूल प्रबंधन ने फीस वसूली न करने का आश्वासन लिखित में दिया है, जिन्होंने नोटिस के जवाब नहीं दिए ऐसे दो स्कूलों पर एक-एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। एक स्कूल की मान्यता समाप्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *