Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुर्गा मंदिर में धूमधाम से हुआ गणपति पूजन

रूद्रपुर। श्री दुर्गा मंदिर में गणपति पूजन धूमधाम से संपन्न हुआ। श्री दुर्गा यात्रा समिति एवं श्री दुर्गा मंदिर सभा द्वारा आज प्रातः श्री दुर्गा मंदिर में गणपति पूजन सम्पन्न कराया गया। गणपति जी को पंचामृत से स्नान के बाद नए अंग वस्त्र पहनाए गए। विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और मोदक लîóुओं का भोग लगाया गया। इसके बाद गणेश जी को 29वीं माँ वैष्णो दरबार यात्रा का प्रथम निमंत्रण दिया गया। इस बार कोरोना संकट के चलते यात्रा पर संकट के बादलों के बावजूद श्री दुर्गा यात्रा समिति ने माँ भगवती से संकट टालने की प्रार्थना की और गणपति जी को यात्रा के लिए आमंत्रित किया। श्री दुर्गा मंदिर से यात्रा 8 अक्टूबर शाम को प्रस्थान करेगी और 16 अक्टूबर को माँ ज्वाला जी की पावन ज्योति लेकर वापिस आएगी। इस अवसर पर पण्डित नवीन शास्त्री, महंत राजीव ठक्कर, सयोजक वेद ठुकराल, अध्यक्ष रेणु अरोरा, हरीश धीर, विक्की कक्कर, राजीव गम्भीर, गुरशरण बब्बर, किशन नारंग, पवन गाबा पल्ली, कृष्ण गाबा, अमित दुआ, प्रभु दयाल मदान, कृष्ण मुरारी धीर, संदीप धीर, दिनेश गुप्ता, चन्द्र मोहन, नजीर ढोलवाला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *