Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोती सिंह नेगी का निधन

रामनगर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोती सिंह नेगी का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर है। उनका शुक्रवार शाम लखनपुर स्थित आवास में निधन हो गया था। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ। इस दौरान उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। सौ वर्षीय स्व. नेगी ने कोटद्वार रोड स्थित आवास में शुक्रवार की शामअंतिम सांस ली। बीते कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रहे थे। मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लाॅक के कनौली गांव के रहने वाले मोती सिंह नेगी ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में वह झांसी में 6 माह जेल में रहे। इस दौरान प्रताड़ना के खिलाफ वह सात दिन भूख हड़ताल पर रहे। 27 फरवरी 1943 को वह जेल से रिहा हुए। वर्ष 2008 में उन्हें राष्ट्रपति महा0श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने सम्मानित किया था। आजादी के बाद वह समाज सेवा से जुड़े। कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे। हाल ही तक वह सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते रहे। उनके निधन से रामनगर में शोक की लहर है। शनिवार को उनके पुत्र भगवत सिंह नेगी वह भोपाल सिंह नेगी ने संयुत्तफ रूप से श्मशान घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी जबकि उनके तीसरे पुत्र पूरन नेगी अपने पिता की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए वह सूरत में तैनात है श्मशान घाट पर एसडीएम विजय नाथ शुक्ल, सीओ पंकज गैरोला ,कोतवाल रवि कुमार सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, पूर्व पालिका अध्यक्ष भागीरथ लाल चैधरी ,मीडिया क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र पपनै ,महासचिव राजीव अग्रवाल ,चंचल गोला श्याम लाल, बंटी अरोड़ा ,चंद्रसेन कश्यप ,चंद्रशेखर जोशी, भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा, नवीन करगेती, गणेश रावत, अशोक गुप्ता, कैप्टन केएस बिष्ट जग मोहन सिंह बिष्ट, अरविंद गुसाई ,आप नेता शिशुपाल सिंह रावत, गिरीश सत्यवाली, प्रभात ध्यानी, पीसी जोशी, इंदर सिंह मनराल ,नवेंदु मठपाल, नंदन सिंह नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश चंद्र हरबोला, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट सहित कई लोगों ने पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें अपनी श्र(ांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *