February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गोलीकाण्ड के आरोपी को तमंचे सहित धरा

रुद्रपुर,30 जुलाई। गोलीकाण्ड के आरोपी को पुलिस ने तमंचे सहित गिरफ्रतार कर लिया। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले जेल भेज चुकी है जबकि एक आरोपी अब तक फरार चल रहा है। गत 13जुलाई को रम्पुरा निवासी जितेंद्र कोली को कुछ लोगों ने गोली मार दी थी जिसमें पुलिस ने राहुल कोली, विनोद कोली, सोनू कोली उर्फ खतम और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने राहुल और विनोद को पहले गिरफ्रतार कर लिया था। गतरात्रि एसआई गंगाराम, अकरम और कां- अब्दुल मलिक ने सोनू कोली को उसके घर से धर दबोचा। उसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया गया। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *