February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीएम मोदी की पत्नी यशोदा बेन देर रात पहुंची रूद्रपुर

रूद्रपुर_.भारतीय  तेली साहू राठौर महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाजसेविका व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्‍‌नी जसोदा बेन मोदी के न पहुंचने पर इंतजार कर रहे प्रशंसकों ने नाराजगी जताई। वे मौके पर हंगामा भी काटने लगे।शुक्त्रवार को रम्पुरा में भारतीय तेली साहू राठौर महासभा के सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इसमें जसोदा बेन मुख्य अतिथि थीं। शाम छह बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए जसोदा बेन रात सवा 11 बजे पहुंची। वह कार्यक्त्रम में न पहुंचकर सीधे आयोजक ललित राठौर के घर पहुंची। 10 मिनट तक राठौर के परिजनों से मुलाकात कर वह हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई। इससे कार्यक्रम में इंतजार कर रहे लोग भड़क गए। आयोजक ललित राठौर के घर के बाहर पहुंचकर नाराजगी जता वे हंगामा काटने लगे। इधर, ललित राठौर का कहना है कि कार्यक्रम में जसोदाबेन काफी विलंब से पहुंची। उनको हल्द्वानी भी जाना था। इसलिए वह ज्यादा देर नहीं रुक पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *