February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केस की सुनवाई के लिए इज्जतनगर पहुंचे इंदिरानगर पश्चिमी निवासी

हल्द्वानी। इंदिरानगर पश्चिमी वार्ड 14 हल्द्वानी के सैकड़ों रेलवे नोटिस पाने वाले लोगों ने पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी एवं निवर्तमान पार्षद फईम जेबा सलमानी के नेतृत्व में रेलवे मंडल कार्यालय इज्जतनगर बरेली पहुंच कर केस में सुनवाई के दौरान अपना पक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर केस संख्या 400 से 600 तक की सुनवाई हुई। जिसमें रेलवे विभाग ने अगली तारीख 29 अगस्त की दी है। पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने रेलवे के उच्चाधिकारियों से तारीख पर तारीख देने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने रेलवे से नोटिसों को वापस लेने की भी मांग की। इस अवसर पर आतिक जावेद, वारिश, सलामत हुसैन, नजाकत हुसैन, साजिद हुसैन, मोहम्मद आकिल, शामद खान, शहीद हाजी शरीफ अहमद, तुफैल अहमद, मुनिफा बेगम, मेहूरूनिशा, शायरा बानो सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *